जौनपुर – ’विश्व मधुमेह दिवस’’ के अवसर पर निकली जनजागरूकता रैली

’विश्व मधुमेह दिवस’’ के अवसर पर इस वर्ष थीम  “Breaking Barriers, GAPS ” के अन्तर्गत एक जनजागरूकता रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह द्वारा हरी झन्डी दिखाकर रवाना किया गया”

जौनपुर 15 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

रैली में छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत एक गोष्ठी का आयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार कक्ष में आयोजित किया गया।

नोडल अधिकारी एन0सी0डी0 डा0 राजीव कुमार द्वारा बताया गया कि पिछले कुछ सालों में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी इलाकों में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे है।

जिसकी मुख्य वजह बदलती लाइफस्टाइल खान-पान और शारीरिक व्यायाम में कमी है। डा0 के0के0 पाण्डेय द्वारा बताया गया कि डायबिटीज के कारण नसों, दिल और आंखों पर असर तो पड़ता ही है इसके साथ ही हड्डीयों से जुडी समस्यों जैसे-ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्टर का खतरा बढ़ जाता है।

हालांकि शुगर एक बहुत पुरानी बिमारी है, जिसे अपने खान-पान और लाइफस्टाइल के बदलाव से कंट्रोल में रखा जा सकता है। मधुमेह के लक्षण अत्यधिक प्यास लगना, अपरिहार्य वजन में कमी, बढ़ी हुई भूख, थकान महसूस करना, घावों का धीमा भरना इत्यादि लक्षण है।

डायबिटीज से बचाव के लिये स्वस्थ्य आहार, नियमित व्यायाम, दवा का पालन, नियमित जॉच, तनाव कम करे, पर्याप्त नींद, पर्याप्त पानी पीये, रक्तचाप नियंत्रण रखने की सलाह दिये गये।

उक्त प्रशिक्षण में एन0सी0डी0 सेल से जयप्रकाश गुप्ता, धीरज यादव एवं कुलदीप श्रीवास्तव आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।  इस अवसर पर नोडल अधिकारी एन0सी0डी0 डा0 राजीव कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव एवं एन0सी0डी0 क्लीनिक अमर शहीद उमानाथ सिंह, जिला चिकित्सालय जौनपुर के मेडिकल ऑफिसर डा0 के0के0 पाण्डेय द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद :मचा भारी बवाल; सौरभ भारद्वाज, संजीव झा व नेहा बोरा हिरासत में

दिल्ली में SIR विवाद पर भारी बवाल: बैरिकेड्स तोड़े, बसों को घेरा; सौरभ भारद्वाज, संजीव…

4 hours ago

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, एक की मौत, 5 घायल, भारी चक्का जाम

वाराणसी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: मछली विक्रेता को रौंदते हुए दुकान में घुसा,…

5 hours ago

राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री कोयल…

5 hours ago

यूपी-उत्तराखंड: रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, देखें पूरा शेड्यूल

यूपी-उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका: रुड़की में 5 अक्टूबर से शुरू होगी अग्निवीर…

5 hours ago

हिंगोली में 24 घंटे में तीसरी बार भूकंप, दहशत में लोग; जानिए बचाव के तरीके

महाराष्ट्र के हिंगोली में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार कांपी धरती, लगातार झटकों से…

5 hours ago

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

17 hours ago