जौनपुर – मिशन शक्ति फेज पांच के तहत पुलिस ने शुरू की कार्यवाई
“पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज पांच 90 दिवसीय अभियान के क्रम में दुष्कर्म के अपराध मे करीब 02 माह से वांछित चल रहे अभियुक्त रामरतन चौहान उर्फ राजा चौहान पुत्र पुत्र दीप लाल चौहान निवासी ग्राम बेलावा थाना बदलापुर जौनपुर को गिरफ्तार किया गया”
जौनपुर 08 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
सम्बन्धित पंजीकृत मु0अ0स0- 314/24 धारा 376/354/506/366 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर में दर्ज है। कारण बताते हुए 07 अक्टूबर 24 को समय करीब 09.15 बजे देवरिया मोड़ के पास से पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
यही नही बल्कि उ0नि0 शेषनाथ सिंह मय हमराहम, आ0 चाँदनी , म0आ0 उषा देवी के मय के द्वारा 01 अभियुक्त संजय गौतम पुत्र विश्वनाथ उम्र 24 वर्ष निवासी छिटकापुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को जो महिला से अभद्रता कर रहा था को अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस मे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही भी किया गया।
इसके साथ ही मिशन शक्ति टीम ने अद्भुत कार्य का परिचय देते हुये 06 अक्टूबर 2024 को पीली नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान गैंगेस्टर अभियुक्त राय साहब यादव पुत्र महावीर यादव निवासी अलहदीया थाना तेजी बाजार जनपद जौनपुर के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी।
सार्वजनिक डिग्री कॉलेज मुंगराबादशाहपुर में सोमवार को मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत महिलाओं के स्वाभिमान स्वावलंबन सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर संवाद एवं परिचर्चा की गई पंपलेट बांटे गए छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण थाना प्रभारी मुगरा थाना मुंगरा की एंटीरोमियो की टीम डिग्री कॉलेज के सभी महिला अध्यापक एवं लगभग 1000 की संख्या में डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।











