Breaking News

जौनपुर पुलिस परीक्षा – टीडी काॅलेज केंद्र पर जालसाजी के आरोप में पकड़े गए तीन मुन्नाभाई

“सिपाही भर्ती परीक्षा में शुक्रवार को टीडी काॅलेज केंद्र पर जालसाजी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है”

जौनपुर 31 / 08 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के टीडी कालेज केंद्र पर पहला जालसाज प्रथम पाली में दूसरे की जगह पर परीक्षा देते पकड़ा गया।

वहीं दूसरे आरोपी को कम जन्मतिथि को अधिक दर्शाकर परीक्षा में शामिल होने के दाैरान पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

तीसरा आरोपी विज्ञान ब्लॉक में पकड़ा गया। इसके आधार कार्ड पर अंकित कुमार की जगह रविशंकर निवासी बलिया लिखा था। उसे हिरासत में लिया गया है। आधार कार्ड में परिवर्तन कर परीक्षा में उम्र कम दिखाने का संदेह है।

परीक्षा में दोनों पालियों में 21 हजार 827 अभ्यर्थी शामिल हुए तो छह हजार 541 अनुपस्थित रहे। पुलिस निरीक्षक रामसजन यादव ने टीडी इंटर काॅलेज ब्लाक बी से राघवेंद्र प्रताप वर्मा (28) निवासी लोखारीपुर थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर को पकड़ा।

यह आरोपी दूसरे अभ्यर्थी वीरेंद्र कुमार की जगह पर परीक्षा दे रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसे बाॅयोमीट्रिक के दौरान पकड़ा गया।

इसी तरह निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह केंद्र प्रभारी टीडी इंटर काॅलेज ने ब्लाक-ए से अभय मद्धेशिया निवासी जमीन दुर्गा, थाना चिरैयाकोट मऊ को पकड़ा।

इसने परीक्षा फार्म भरते समय अपनी उम्र 17 वर्ष 6 माह की जगह पर 18 वर्ष दर्शाई थी। इसे परीक्षा देने के दौरान चेकिंग के दाैरान गिरफ्तार किया गया है। लाइन बाजार थाना में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि परीक्षा में दो को जालसाजी के मामले में पकड़ा गया है। इसमें एक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने गया था तो वहीं दूसरे ने परीक्षा फार्म भरते समय उम्र कम होने के बाद उसे अधिक दर्शाया था।

दोनों के खिलाफ लाइन बाजार थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों का चालान कर दिया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

11 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

12 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

12 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

12 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

12 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

14 hours ago