“जीवन में अच्छा करियर बनाने के लिए छात्रों को पढ़ाई लिखाई में सफलता की जरूरत होती है, दैनिक जीवन की अच्छी आदतें छात्रों को शाट प्रतिशत सफलता दिलाती हैं” – वरुण यादव
जौनपुर 31 / 08 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
दैनिक जीवन की अच्छी आदतों का असर छात्रों के जीवन के हर क्षेत्र में पड़ता है, छात्रों को अपने पढ़ाई लिखाई से लेकर कमरे तक को व्यवस्थित और मेंटेन रखने की आदत छात्रों के जीवन में बहुत अहम है।
छात्रों के जीवन में जरूरी कामों को पहले करने की आदत भी काफी मददगार साबित होती है, छात्रों को असफलता को चुनौती समझना सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र है।
यह एक आदत हार से निराश होने से बचाती है, असफलता से घबराने के बजाय इन्हें चुनौती के रूप में स्वीकारने से आगे बढ़ाने की राह खुलती जाती है।
मुश्किल समय में मन में नेगेटिव सोच को बढ़ने देने के बजाय अपनी सोच को पॉजिटिव रखने की आदत जीवन में बहुत आगे ले जाती है।
समय का उपयोग करना महत्वपूर्ण और बेहतरीन आदत है, इसके लिए सबसे पहले पढ़ाई को टालने की आदत से बचना जरूरी है।
छात्र शांत जगह पर पढ़ाई करें, पढ़ाई में ध्यान लगाने के लिए बहुत महत्व होता है, पढ़ाई करने से पहले योजना बनाना बहुत जरूरी होता है।
ज्यादातर ध्यान भटकाने वाली चीजों से छात्रों को दूर रहना चाहिए, व अनुशासित रहना चाहिए। पढ़ाई की समीक्षा करना चाहिए, साथ ही छात्रों को पर्याप्त अच्छी नींद लेना चाहिए।
जो विषय कठिन लगे उसको पहले पढ़ें और पढ़ाई का समय निर्धारित कर लें। छात्रों को औसतन 7 से 8 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए।
कालेज में ग्रुप बनाकर पढ़ें और पढ़ाई के समय पढ़ाई का सामान अपने पास रखें। छात्रों को अध्ययन के लिए प्रेरित करने का एक तरीका है।
सफल छात्रों को चाहिए की पढ़ाई के साथ-साथ अपना नोट्स जरूर बनाएं जिससे बहुत फायदा मिलता है नोट्स बनाने से आधा से ज्यादा याद हो जाता है।
हमेशा सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करते रहें, छात्रों का पढ़ाई का समय बहुत ही उपयोगी है, जो निम्न है यही तुम्हारा समय ज्ञान संचय करने का, समयशील सुशील सदाचारी बनाने का समय है।
यह सब संभव हो सकता है यदि अनुशासन हो, मन में प्रेम, बड़ों का आदर, श्रद्धा और सम्मान हो।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…