“पवांरा थाना क्षेत्र के जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर महेशगंज गेट के पास रविवार रात साढ़े नौ बजे गाय से टकराकर साइकिल सवार बुजुर्ग और बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई”
मछलीशहर 03 / 09 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
मछलीशहर के कुंवरपुर गांव निवासी रामकिशन(60) साइकिल से सतहरिया से वापस घर जा रहे थे। मछलीशहर के गोहका गांव निवासी चंदन मौर्य(40) भी बाइक से मुंगराबादशाहपुर से घर जा रहा था। जैसे ही दोनों हाईवे पर महेशगंज गेट के पास पहुंची, अचानक दोनों के सामने गाय आ गई।
दोनों गाय से एक साथ ही टकराकर बुरी तरह से घायल हो गए। उपनिरीक्षक सत्येंद्र भाई पटेल ने दोनों को सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया।
जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की सोमवार को मौत हो गई।
चंदन मौर्य की तीन बेटी और एक 8 माह का बेटा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि गाय से टकराने से बाइक सवार युवक और साइकिल सवार बुजुर्ग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…