“हिमाचल मेडिकल रिप्रजेंटेटिव यूनियन ने मंडी जिला की सडक़ों पर उतरकर कैडिला कंपनी के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया”
मंडी 08 / 09 / 2024 संतोष प्रजापति की रिपोर्ट
यूनियन का कहना है कि कंपनी द्वारा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रताडि़त किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा अपने ही नियम बनाए जा रहे हैं और जब उनके अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है तो कर्मचारियों को ट्रांसफर करके प्रताडि़त किया जा रहा है।
प्रदर्शन के माध्यम से यूनियन ने कपंनी को चेताया और इस प्रकार की जा रही प्रताडऩा को बंद करने को कहा। कंपनी कर्मचारियों का कहना है कि यदि फिर भी कंपनी अपने कारनामों को बंद नहीं करती है तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
इस उग्र आंदोलन की जिम्मेवार कंपनी होगी। यूनियन ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
क्या कहते हैं यूनियन के सदस्य सुरेंद्र ठाकुर
यूनियन के सदस्य सुरेंद्र ठाकुर और अन्य ने कहा कि कंपनी द्वारा जिओ टैकिंग, रात के समय और सुबह तडक़े ही जूम मीटिंग, लोकेशन ट्रैकर के जैसे हथकंडे अपनाकर कर्मचारियों को प्रताडि़त किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हद तो वहां हो रही है जब सैलरी तक रोकी जा रही है। यह कार्यप्रणाली बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यह कर्मचारियों का शोषण है।
यूनियन के सदस्य सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि यदि इसी प्रकार से प्रताडऩा होती रही तो काम करना मुश्किल हो जाएगा।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…