Breaking News

जौनपुर : काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर मचा हड़कंप

“जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बम की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन की टीमें जांच अभियान शुरू कर दीं”

जौनपुर 02 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली 15018 काशी एक्सप्रेस ट्रेन मे बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर चेकिंग की गई। एक घंटे तक मीरगंज पुलिस आरपीएफ, जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया, पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उधर, बम निरोधक दस्ता को प्रयागराज व जौनपुर से बुलाया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार किसी असामाजिक तत्व ने रेलवे कंट्रोल को फोन कर सूचना दिया की स्लीपर बोगी एस-1 से एस-4 में से किसी बोगी में बैग में बम रखा गया है। कंट्रोल ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी प्रयागराज को दी, जिसके बाद जीआरपी जंघई, जंघई स्टेशन प्रसाशन को बम की सूचना दी गई। 

 सूचना मिलते ही ट्रेन जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जैसे ही तीन बजकर दो मिनट पर पहुंची। आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक तिवारी, एसआई नागेन्द्र सिंह, जीआरपी प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा तथा थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल, एसआई मुन्नी लाल मौके पर पहुंच गए। ट्रेन की सभी बोगियों को कई बार चेकिंग की लेकिन कुछ नहीं मिला। इस दौरान पुलिस हलकान रही।

ट्रेन लगभग दो घंटे से जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ रही। बम निरोधक दस्ता को प्रयागराज से बुलाया गया है। जिसके आने के बाद ट्रेन की फिर से चेकिंग की जाएगी। बंम निरोधक दस्ता के अनुमति के बाद ट्रेन को चलाया जाएगा।

स्टेशन अधीक्षक जंघई कोमल सिंह का कहना है की बम की सूचना पर काशी एक्सप्रेस ट्रेन को जंघई रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई गई, फिलहाल कुछ नहीं मिला है। बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है। समाचार लिखे जाने तक ट्रैन स्टेशन पर ही खड़ी रही। 

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

9 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

14 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

14 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

14 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

14 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

14 hours ago