जौनपुर : 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाए जाने के संबंध में हुई बैठक

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा 21 जून को शाही किले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए”

जौनपुर 02 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ0 कमल द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम है “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” इस वर्ष 15 जून से 20 जून तक योग सप्ताह मनाया जाना है। 

जिसमें समस्त ग्राम पंचायतो, विद्यालयों, सरोवर के किनारे सहित अन्य स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग सप्ताह में दिव्यांगों के लिए योग कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, कार्यस्थल पर मनरेगा के श्रमिक भी योगा करेंगे, इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत गर्भवती महिलाओं, कामकाजी महिलाओं के लिए भी योग कार्यक्रम आयोजित कराया जाना है।

जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए उन्हें इस कार्यक्रम में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त स्कूलों, कॉलेजों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों में, नदियों के किनारे योगाभ्यास कराया जाए।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, क्षेत्रीय होम्योपैथिक अधिकारी मनीषा अवस्थी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, मेडिकल ऑफिसर गौराबादशाहपुर विमल सेठ, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूलाल सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

5 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

6 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

6 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

6 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

6 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago