“व्यवसायी विक्की जैन ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 2 बजे दो व्यक्ति उसके कार्यालय में आए और उनके कार्यालय के कांच के दरवाजे पर गोली चलाकर करीब 35 लाख लूट लिए”
नई दिल्ली 02 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली में चांदनी चौक जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर सोमवार को दिनदहाड़े 35 लाख रुपये की लूट हो गई। दो हथियारबंद लोग कपड़ा व्यवसायी के कार्यालय में आए और गोली चलाकर 35 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों के साथ एक तीसरा शख्स भी साथ था जो नीचे खड़ा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, आज करीब 14.30 बजे कटरा नील, चांदनी चौक में लूट के संबंध में एक पीसीआर कॉल थाना लाहौरी गेट में प्राप्त हुई। जिसमें बताया गया कि कपड़ा व्यवसायी विक्की जैन के कार्यालय से तीन लोग लुटेरे 35 लाख रुपये लूट के भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि विक्की जैन के कार्यालय का कांच का दरवाजा टूटा हुआ था।
विक्की जैन ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 2 बजे दो व्यक्ति उसके कार्यालय में आए और उनके कार्यालय के कांच के दरवाजे पर गोली चलाकर करीब 35 लाख लूट लिए और अपने तीसरे साथी के साथ भाग गए, जो सीढ़ियों से नीचे खड़ा था। इस मामले को सुलझाने के लिए कई टीमों को लगाया गया है।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…