“रेलवे ने त्योहारी सीजन के लिए मुंबई सेंट्रल से वाराणसी तक साप्ताहिक विशेष पूजा ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 17 सितंबर से 7 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे”
मुंबई से वाराणसी जाने वाली ट्रेन (09083) हर बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11:10 बजे रवाना होगी। यह बोरीवली और सूरत होकर चलेगी। कोटा होते हुए तीसरे दिन कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
इसके बाद लखनऊ और रायबरेली से होकर गुजरेगी। अमेठी और प्रतापगढ़ से होते हुए जंघई से 08:32 बजे निकलेगी। भदोही से 09:02 बजे निकलकर वाराणसी 10:30 बजे पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन (09084) हर शुक्रवार को वाराणसी से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। भदोही से 3:32 बजे और जंघई से 4:04 बजे निकलेगी। प्रतापगढ़, अमेठी और रायबरेली होकर लखनऊ जाएगी।
फिर कानपुर सेंट्रल से कोटा और रतलाम होते हुए आगे बढ़ेगी। सूरत और बोरीवली से होकर तीसरे दिन मुंबई सेंट्रल सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
इकोनॉमी के चार कोच, एक एलएसएलआरडी कोच और एक जनरेटर सह लगेज यान का कोच भी शामिल होगा।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…