“उप जिलाधिकारी केराकत शैलेन्द्र कुमार ने अवगत कराया है कि ग्राम चंदवक में निरीक्षण के समय चंदावक घाट पर जिस स्थल पर जल स्तर था, उक्त स्थल से लगभग 4फीट बाढ़ का पानी नीचे की तरफ उतर गया है”
जौनपुर 08 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इस प्रकार घाट पर जल स्तर लगभग 5 सेंटीमीटर नीचे उतर गया गया है। बिरभानपुर मे रात को राजस्व टीम के निरीक्षण के दौरान जल स्तर बढ़ा हुआ पाया गया लेकिन किसी का मकान प्रभावित नही पाया गया।
चार घर निचले स्तर पर थे, जहां पानी पहुँच सकता था, जिसमे से 3 लोगो का अन्य घर ऊंचाई पर था जो वहाँ शिफ्ट हो गए। अवशेष एक के पास बगल के गांव बलुआ मे ऊंचाई पर मकान था जहा पर वे नही जाना चाहते थे।
यद्यपि उनके घर मे पानी नही पहुचा था फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से उन्हे पंचायत भवन मे शिफ्ट कर दिया गया तथा भोजन की भी व्यवस्था प्रशासन के द्वारा की गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार हुसैन अहमद व राजस्व निरीक्षक मधुकर लेखपाल प्रिंस सहित अन्य उपस्थित रहे।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…