“जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश द्वारा पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ओ-लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु ऑनलाईन संचालित की जा रही है”
जौनपुर 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
वर्ष 2025-26 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट‘ से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ‘ लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु संबंधित जनपदों में आवेदन किया जा सकता है।
ऑनलाईन आवेदन किये जाने की तिथि 13 मई, 2025 से 27 मई, 2025 तक है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट https://backwardwelfareup.gov.
आवेदन करने के उपरांत संस्था द्वारा ऑनलाईन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिंट आउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध से संबंधित विवरण सहित कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जौनपुर में 27 मई, 2025 सायं 5ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी उपलब्ध करायी जाये।
संस्था द्वारा ऑनलाईन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।
जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…
लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…
सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…
एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…
मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…