जौनपुर – हत्यारोपितों ने कोर्ट के लाकअप में मुख्य आरक्षी पर किया हमला, एफआईआर दर्ज

“चार हत्यारोपितों ने दीवानी न्यायालय के लाकअप में आरक्षियों पर हमला कर दिया और एक आरक्षी की वर्दी फाड़ डाली। गत 30 अक्टूबर को हुई यह दुस्साहसिक घटना सोमवार को तब प्रकाश में आई, जब लाइन बाजार थाने में चार बंदियों के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफआइआर की प्रति कोर्ट में दाखिल की गई। इसमें चार हत्यारोपितों पर सरकारी काम में बाधा डालने और कर्मचारियों को कर्तव्य के निर्वहन से रोकने का प्रयास करने का आरोप है”

जौनपुर 05 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

पुलिस लाइन में तैनात एसआइ महंगू यादव ने तहरीर दी है कि उनकी ड्यूटी बंदियों की कोर्ट में पेशी कराने में लगी है। 30 अक्टूबर को पेशी के लिए हत्या के चार आरोपितों को कारागार से कोर्ट के लाकअप ले गए थे।

हत्यारोपितों महेश सोनकर, अनुज यादव, मंगेश यादव का मुकदमा जलालपुर थाने में दर्ज है जबकि इमरान उर्फ नाटे का मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। कोर्ट में पेश करने के लिए जैसे ही चारों को लाकअप से निकाला गया। 

उन्होंने मुख्य आरक्षी अजय यादव, शिवपाल दुबे, दीनदयाल राय व समरजीत तिवारी को जान से मारने की धमकी दी। अजय यादव के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.