जौनपुर/मुंगराबादशाहपुर – 58 बोरी नकली सीमेंट बरामद, मुकदमा दर्ज

“एक नामी सीमेंट फैक्टरी की शिकायत पर पुलिस ने सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी पर छापेमारी कर 58 बोरी नकली सीमेंट बरामद की। कंपनी के प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फैक्टरी संचालक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है”

मुंगराबादशाहपुर 01 / 10 / 2024 किरण यादव की रिपोर्ट 

थाने पर दी गई तहरीर में नामी सीमेंट फैक्टरी के प्रबंधक कमल सिंह ने बताया कि सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में उनकी कंपनी का नकली सीमेंट बनाकर उसकी बिक्री की जा रही है।

पुलिस बल के साथ प्रबंधक गणेश लक्ष्मी फैक्टरी पहुंचे और जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि उक्त फैक्टरी का मालिक प्रयागराज निवासी शत्रुघ्न गुप्ता और मैनेजर मछलीशहर निवासी अजय श्रीवास्तव है।

पुलिस को फैक्टरी की तलाशी में 58 बोरी नकली सीमेंट मिला। जिसकी बोरी पर नामी कंपनी का नाम लिखा था। फैक्टरी में काम कर रहे लोगों ने पूछताछ में बताया कि ट्रक वाले खाली नकली बोरी लाते हैं और भरकर सीमेंट ले जाते हैं।

सभी 58 बोरियों को एक प्लास्टिक की बोरी में रखकर सील कर दिया गया। नामी सीमेंट फैक्टरी के प्रबंधक कमल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गणेश लक्ष्मी फैक्टरी के संचालक शत्रुघ्न गुप्ता एवं प्रबंधक अजय श्रीवास्तव के विरुद्ध कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कर लिया।

थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

11 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

11 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

12 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

12 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

12 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

12 hours ago