जौनपुर – पूविवि सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन आज से

“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के लिए आज एक अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। छात्र 15 अक्तूबर तक आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे”

जौनपुर 01 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

कालेजों को निर्देश दिया गया है कि तीन से 16 अक्तूबर तक कालेज छात्रों का परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में जमा करा दें। समय से परीक्षा आवेदन नहीं करने वाले कालेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सत्र को सुधारने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया है। विश्वविद्यालय ने जौनपुर व गाजीपुर जनपद के सभी कालेजों को पत्र जारी कर परीक्षा कार्यक्रम से अवगत करा दिया है।

पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर में कुल 586 काॅलेज संबद्ध हैं। जौनपुर में कुल 222 और गाजीपुर में 364 काॅलेज हैं।

इन कालेजों की परीक्षाएं 11 नवंबर से कराने के लिए तिथि प्रस्तावित की गई है। परीक्षा नियंत्रक डा. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षाएं तय तिथि से कराई जाएंगी।

परीक्षा तीन पाली में कराने की तैयारी है। दो-दो घंटे के पेपर कराएं जाएंगे, ताकि परीक्षाएं एक माह में खत्म हो जाएं।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

11 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

11 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

11 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

11 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

11 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

12 hours ago