जौनपुर : वाराणसी/आजमगढ़ सड़क निर्माण से प्रभावित किसानों के प्रतिकर संबंधी बैठक सम्पन्न

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233/28 वाराणसी से आजमगढ़ के निर्माण से प्रभावित किसानों के प्रतिकर संबंधी प्रकरण के संबंध में बैठक केराकत के ब्लॉक डोभी के सभागार में संपन्न हुई”
जौनपुर 19 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से संवाद करते हुए तहसील केराकत में राष्ट्रीय राजमार्ग 233/28 के निर्माण से प्रभावित लगभग 20 गांव जिसमें आर्बिट्रेशन बाद चल रहा है, के संबंध में किसानों तथा एनएच के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए 15 गांव में उचित सर्किल रेट तय करने पर सहमति बनी, जिस पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा भी अपनी सहमति व्यक्त की गई।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि जहां सड़क जाती है, वहां विकास स्वतः शुरू हो जाता है, वाराणसी से आजमगढ़ जाने वाली इस मार्ग से आपको ही आवागमन में सुविधा होगी, जो भी मुआवजा नियमानुसार दिया जाना है, उसे तत्काल आपको उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव के वयोवृद्ध लोगों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया।
 
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, तहसीलदार महेंद्र बहादुर, नायब तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, लेखपाल, कानूनगो, एनएच के अधिकारी, कर्मचारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.