“अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नीट परीक्षा 2025 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु बैठक संपन्न हुई”
जौनपुर 01 / 05 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट
बैठक में परीक्षा की तैयारी के संदर्भ में विस्तार से चर्चा हुई। जनपद में यह परीक्षा 04 मई 2025 को कुल 17 केंद्रों पर आयोजित कराया जाना प्रस्तावित है, जिसमें कुल 7560 पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रारंभ होने का समय अपराह्न 2:00 बजे और समाप्त होने का समय अपराह्न 5:00 बजे है।
यह परीक्षा एनटीए के द्वारा पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर क्या क्या लाया जाना है तथा इसके अलावा अन्य सभी निर्देश उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर अंकित है। परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों का प्रवेश समय पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:40 बजे है। अपराह्न 1:40 बजे के बाद प्रवेश निषेध रहेगा।
बैठक में जिला सिटी कोऑर्डिनेटर बालकृष्ण प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मडियाहू व रुचि वर्मा प्राचार्य रिजिवी लर्नर एकेडमी सहित सभी परीक्षा केदो के परीक्षा केंद्र अध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित रहे।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…