जौनपुर : जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं के संबंध में हुई बैठक

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं के संबंध में बैठक संपन्न हुई”

जौनपुर 17 / 05 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

बैठक में जिलाधिकारी ने हर घर जल योजना की प्रगति रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अनुबंध के आधार पर समय से ओवर हेड टैंक निर्माण न होने पर वेलस्पन तथा एफ़कॉन के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता जल जीवन मिशन ग्रामीण को निर्देशित किया कि गांव की सूची खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दिया जाए जिससे प्रचार प्रसार कराकर सर्टिफिकेशन का कार्य सुचारू रूप से किए जाए।

जिलाधिकारी ने अवशेष ओवरहेड टैंक निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा 15 जुलाई तक 50 और ओवरहेड टैंक बनाए जाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अभी तक पूर्ण ओवर हेड टैंक तथा अपूर्ण ओवर हेड टैंक की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी जनपद में बने सभी ओवर हेड टैंक की क्रियाशीलता के परीक्षण हेतु अवश्य जाएं। जमीन से संबंधित मामलों में यदि जमीन उपलब्ध नहीं है तो जमीन क्रय करते हुए परियोजना का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अधीक्षण अभियन्ता जल निगम ग्रामीण, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

3 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

3 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

3 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

3 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

4 hours ago