जौनपुर / मछलीशहर : इंडसइंड बैंक शाखा प्रबंधक व क्रेडिट मैनेजर गबन के आरोप में गिरफ्तार

“मछलीशहर नगर के मीरपुर तिराहे पर संचालित इंडसइंड बैंक शाखा में कार्यरत प्रबंधक व क्रेडिट मैनेजर को पुलिस ने रविवार को 17 लाख 32 हजार गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है”

मछलीशहर 19 / 05 / 2025 अब्दुल हई की रिपोर्ट 

पुलिस के अनुसार बैंक के यूनिट मैनेजर श्याम बिहारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्होंने 15 मई को उक्त बैंक शाखा का निरीक्षण किया था। इस दौरान क्रेडिट मैनेजर जयप्रकाश यादव और शाखा प्रबंधक राहुल कुमार सिंह लॉकर में रखे कैश को दिखाने में आनाकानी करते रहे।

दोपहर डेढ़ बजे सख्ती बरतने पर लाॅकर खोला तो उसमें 73 हजार 881 रुपये ही मिले जबकि 14 मई को 15 लाख 97 हजार 246 रुपये कैश वसूलकर पोस्टिंग करने के बाद रखा गया था। इसके अलावा दो लाख 08 हजार 707 रुपये महिलाओं से लोन की किश्त वसूली गई थी।

बैंक शाखा में उक्त धनराशि उपलब्ध नहीं होने और कैश का हिसाब नहीं मिलने के बाद यूनिट मैनेजर श्याम बिहारी ने मछलीशहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गबन करने के दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि आरोपी जयप्रकाश यादव निवासी चेरुईराम थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर और राहुल सिंह पुत्र देशराज सिंह निवासी फुटहां अभोली थाना सुरियांवा जनपद भदोही को श्रीनेतगंज मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों का चालान भेज दिया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

प्रेरणा : ओडिशा के राजेश ने पुनर्वास सहायता से पाई शराब की लत से मुक्ति

एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…

2 minutes ago

रक्षा मंत्रालय : GSAT-7C और वरुणास्त्र के लिए 4106 करोड़ का अनुबंध

रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…

8 minutes ago

‘विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता’ की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

युवाओं के लिए शानदार मौका: 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक…

16 minutes ago

शिक्षा मंत्रालय की NMMSS कार्यशाला, मेघावी छात्रों को मिलेंगे 12,000 रुपये

भोपाल में शिक्षा मंत्रालय की अहम कार्यशाला: NMMSS छात्रवृत्ति के सत्यापन पर जोर, मेधावी छात्रों…

22 minutes ago

धर्मशाला में आज से दो दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन

धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन: AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल…

30 minutes ago

विशेष अभियान 6 की तीसरी समीक्षा बैठक, 84 मंत्रालयों के अधिकारी शामिल

केंद्र सरकार का 'विशेष अभियान 6': DARPG सचिव ने की तीसरी समीक्षा बैठक, 'कबाड़ से…

36 minutes ago