चंदौली : नम आखो से दी गई शहीद सिपाही दुर्गेश सिंह को अंतिम विदाई

“मूल रूप से चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के उकनी गांव के रहने वाले मुख्य आरक्षी दुर्गेश सिंह (36) 2011 बैच के आरक्षी थे। वह कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार व्यक्ति थे। इसके पहले दुर्गेश सिंह गौराबादशाहपुर थाने पर करीब ढाई साल से अधिक दिन तक सीसीटीएनएस विभाग में तैनात थे”

चंदौली 19 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

वहां से जीआरपी में ट्रांसफर होने के बाद 2024 में दुर्गेश सिंह की पोस्टिंग चंदवक थाने पर हुई थी। इनकी पत्नी प्रियंका सिंह खुज्जी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। इनकी 2 वर्षीय व 4 वर्षीय दो बेटियां हैं। देर रात जब पत्नी को इस दुर्घटना के बारे में पता चला तो वह सदमे से बेहोश हो गईं।

हालांकि दुर्गेश के पिता ने प्रियंका को मौत की जानकारी न देते हुए उन्हें चंदौली उनके ससुराल भेज दिया। दुर्गेश सिंह के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उनके शव को चंदौली पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

चंदौली पुलिस लाइन में शहीद दुर्गेश को आखिरी सलामी देने के बाद उनके शव को उनके पैतृक आवास उकनी सकलडीहा में उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वहां उनके पिता द्वारा उनका अंतिम क्रिया कर्म किया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

‘अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना’ से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन

'अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन, जातिगत दीवारें तोड़ पेश…

39 minutes ago

प्रेरणा : ओडिशा के राजेश ने पुनर्वास सहायता से पाई शराब की लत से मुक्ति

एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…

47 minutes ago

रक्षा मंत्रालय : GSAT-7C और वरुणास्त्र के लिए 4106 करोड़ का अनुबंध

रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…

53 minutes ago

‘विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता’ की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

युवाओं के लिए शानदार मौका: 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक…

1 hour ago

शिक्षा मंत्रालय की NMMSS कार्यशाला, मेघावी छात्रों को मिलेंगे 12,000 रुपये

भोपाल में शिक्षा मंत्रालय की अहम कार्यशाला: NMMSS छात्रवृत्ति के सत्यापन पर जोर, मेधावी छात्रों…

1 hour ago

धर्मशाला में आज से दो दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन

धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन: AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल…

1 hour ago