जौनपुर – जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थानीय निकाय की हुई बैठक
जौनपुर 06 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट
बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत वार्षिक एक्शन प्लान और पंचवर्षीय विजन प्लान की स्वीकृति के संदर्भ में बैठक लेते हुए नगर पंचायतो तथा नगर पालिका में शौचालय निर्माण, पानी टैंकर, रैन बसेरा, ओपन जिम, मल्टीस्पोर्ट्स फैसिलिटी, प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल लाइब्रेरी, जल निकासी, नाली निर्माण आदि से संबंधित कार्य योजनाओं के संदर्भ में जानकारी लेते हुए जनहित से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, चेयरमैन नगर पालिका/नगरपंचायत, ईओ नगर पालिका पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।











