जौनपुर / खेतासराय : दो शातिर बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्तार

“खेतासराय पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई”

जौनपुर 26 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पहला आरोपी शुभम राय पुत्र शिवबचन राय है। वह भूलनडीह, थाना बरदह, आजमगढ़ का रहने वाला है उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ खेतासराय थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस (145/2025) दर्ज किया गया है।

दूसरा आरोपी रामधनी यादव पुत्र रामबचन यादव है। वह सहनुडीह, थाना बरदह, आजमगढ़ का निवासी है। उसके पास से भी तमंचा और कारतूस बरामद हुए। उस पर भी आर्म्स एक्ट में केस (146/2025) दर्ज किया गया है।

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास गंभीर है। शुभम राय हत्या और आर्म्स एक्ट के तीन मामलों में आरोपी है। वह एक हत्या केस में पहले से वांछित था। रामधनी यादव भी जौनपुर के कई थानों में मारपीट, धमकी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तारी में साथ उपनिरीक्षक अशोक वर्मा, सुजीत सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल मनीष यादव, विकेश चौहान और संदीप कुमार सिंह की अहम भूमिका रही।