जौनपुर / जलालपुर : ट्रेलर और पिकअप में टक्कर, चालक समेत दो घायल
“जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के पास बुधवार की सुबह सरिया लदी ट्रेलर को पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक समेत दो घायल हो गए”
जौनपुर / जलालपुर 19 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार लखीमरपुर के मेला मैदान निवासी राकेश यादव (37) पिकअप वैन लखीमपुर से वाराणसी बिस्कुट-रस्क लेकर जा रही थी। ट्रेलर जौनपुर की ओर मुड़ रही थी, तभी सुल्तानपुर की दिशा से आ रही पिकअप हौज टोल प्लाजा के पास टकरा गई।
दुर्घटना में वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक फंस गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। घायल चालक और खलासी आमिर अली को ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए, जबकि ट्रेलर चालक फरार है।
थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि ट्रेलर व पिकअप पुलिस के कब्जे में है। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।











