जौनपुर : अभियान चलाकर 46 स्कूली वाहनों की हुई सघन जॉच

“परिवहन आयुक्त उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी के आदेशानुसार 01 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2025 तक स्कूली वाहनों के प्रति विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये है”

जौनपुर 04 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उक्त के अनुपालन में 04 जुलाई 2025 को परिवहन विभाग और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली वाहनों के विरूद्ध कुल अभियान चलाया गया जिसमे कुल 46 स्कूली वाहनों का सघन जॉच की गयी, जिसमें मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले 08 स्कूली वाहनों का चालान एवं 02 स्कूलों वाहनों को थानो में निरुद्ध किया गया।

उक्त के साथ जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों एवं वाहन स्वामियों से अपील किया गया कि वाहनों को मानक के अनुरूप कराकर ही संचालन किया जाय। उक्त अभियान का नेतृत्व सतेंद्र कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा द्वारा किया गया।