जौनपुर : पशु चिकित्साधिकारियों को गोवंशों के नियमित चिकित्सकीय जांच के निर्देश

“उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग श्री महेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में जनपद मे स्थापित अस्थायी/स्थायी गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण, संचालन तथा प्रबन्धन एवं अनुश्रवण की समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई”

जौनपुर 23 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में माननीय उपाध्यक्ष जी द्वारा जनपद में स्थापित गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश हेतु नेपियर घास रोपण, हरा चारा बुवाई की प्रगति, गोवंशों को मानक के अनुसार भूसा, चोकर एवं दाना इत्यादि खिलाए जाने के समय सारिणी, डाइट चार्ट, जनपद में संचालित अस्थायी, स्थायी गो-आश्रय स्थलों में वर्मी कंपोस्ट के निर्माण की प्रगति, बरसात के मौसम के दृष्टिगत गो-शालाओं में जल भराव, पानी के निकास की व्यवस्था, निराश्रित गोवंशों के संरक्षण सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि गौशालाओं में चारा, भूसा, चोकर पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए।

छोटे गोवंश/बछड़े को अलग रखा जाए। पशुचिकित्सा अधिकारियों को गोवंशों के नियमित चिकित्सकीय जांच के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गो-आश्रय स्थलों में जल भराव की समस्या नहीं होनी चाहिए।

पानी निकासी की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन तथा जिलाधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि नैपियर घास की बोआई गोवंशों हेतु पौष्टिक आहार की दिशा में सार्थक और अच्छा पहल है। इससे गोवंश स्वस्थ रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, परियोजना निदेशक के.के. पांडेय, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 ओपी श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा अधिकारीगण, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

आजमगढ़ हत्याकांड का खौफनाक अंत: एनकाउंटर में आरोपी ढेर

आजमगढ़ तिहरे हत्याकांड का खौफनाक अंत: 8 घंटे चले पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पिता ढेर,…

17 minutes ago

11वां आयुर्वेद दिवस : 5000 वर्ष पुरानी चिकित्सा का आधुनिक अवतार

आयुर्वेद का स्वर्णिम युग: 11वें आयुर्वेद दिवस पर भारत की 5000 पुरानी चिकित्सा का आधुनिक…

24 minutes ago

नागपुर में मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस, लॉन्च होगी ‘आयुष विजन 2030’ रिपोर्ट

नागपुर में आज मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस: 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर होगा…

48 minutes ago

बैंक हड़ताल: 5 डे वर्किंग की मांग पर सरकार की अपील

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील: पीएलआई योजना ली वापस, '5 डे वर्किंग' की मांग…

54 minutes ago

आजमगढ़ : पूजा के विवाद में पत्नी और 2 पंडितों की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़ में खूनी खेल: पूजा-पाठ के विवाद में पति ने पत्नी और 2 पंडितों को…

3 hours ago

भारत का आर्थिक चमत्कार: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का बढ़ा बाजार

उल्टी बहने लगी गंगा: चीन को इलेक्ट्रॉनिक्स बेच रहा भारत, अमेरिका के स्मार्टफोन बाजार में…

3 hours ago