जौनपुर : कृषि लागत घटाने एवं उपज बढ़ाने में प्रसार की अहम भूमिका

“कृषि भवन सभागार में आत्मा योजना अंतर्गत गठित जिला कृषक सलाहकार समिति सत्र 2025-26 की प्रथम बैठक बुधवार को कृषि भवन सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 28 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा डा0 रमेश चंद्र यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ है, कृषि एवं किसानों के बीच विकास का प्रसार सबसे अहम भूमिका है।

सरकार की कोशिश है कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी संस्थान एक साथ मिलजुल कर कार्य करें तो कृषि क्षेत्र में जरूर विकास होगा। उन्होंने जनपद कृषि कार्य योजना प्रस्तुत किया, जिसमें अंतराज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिए पांच कृषक प्रति ब्लॉक 7 दिन, राज्य के अंदर प्रशिक्षण 16 कृषक प्रति ब्लॉक पाच दिन, आवासीय प्रशिक्षण एवं जिले में ग्राम स्तर पर 220 कृषक प्रति ब्लॉक 2 दिन एवं 10 युवक कृषक प्रति ब्लाक एक दिवसीय कराया जाना प्रस्तावित किया गया है।

क्लस्टर प्रदर्शन 0.4 हेक्टेयर के लिए 1680 प्रदर्शन कृषि विभाग तथा सहयोगी विभागों को जैसे उद्यान को 168,पशुपालन को 168, मत्स्य विभाग को 104, कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा एवं अमहित को 200-200 प्रदर्शन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हेतु कृषको का भ्रमण के लिए  अंतराज्यीय कृषक भ्रमण तीन कृषक प्रति ब्लॉक 7 दिन के लिए राज्य के अंदर 16 कृषक प्रति ब्लॉक 5 दिन के लिए एवं जिले के अंदर भ्रमण के लिए 60 कृषक प्रति ब्लाक एक दिन के लिए लक्ष्य रखा गया है।

कृषकों  की क्षमता विकास के लिए 10 समूह प्रति ब्लॉक, सीड मनी में तीन समूह प्रति ब्लॉक एवं फूड सिक्योरिटी ग्रुप महिला दो समूह प्रति ब्लॉक की कार्य योजना तैयार की गई है। सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार हेतु पांच कृषक प्रति ब्लॉक तथा जिले स्तर पर 32 कृषकों को सम्मानित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। समिति के सदस्यों द्वारा कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए अनुमोदित किया गया।

इस मौके पर विनय मिश्र, मिथिलेश सिंह, संजय पाठक, आनंद सिंह, रजनीश सिंह, रामदुलार सिंह, रघुनाथ यादव आदि समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

9 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

14 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

14 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

14 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

15 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

15 hours ago