“आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में बुधवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व तटीय रेलवे के वाल्टेयर मंडल में कोठावलासा-किरंदुल लाइन पर चिमिडिपल्ली स्टेशन के पास लौह अयस्क ले जा रही एक मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए”
विशाखापत्तनम 28 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
आंध्र प्रदेश के चिमिदिपल्ली रेलवे स्टेशन के पास आज एक मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना उस समय हुई जब लौह अयस्क ले जा रही मालगाड़ी दोपहर में छत्तीसगढ़ के किरंदुल से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जा रही थी। इस दुर्घटना के कारण विशाखापत्तनम-किरंदुल मार्ग पर रेल सेवा बाधित हुई है।
ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने एक बयान में कहा कि वाल्टेयर डिवीजन के तहत अराकू-कोट्टावलसा सेक्शन में चिमिदिपल्ली रेलवे स्टेशन के पास आज दोपहर करीब एक बजे मालगाड़ी के कुल 50 में से कम से कम 25 डिब्बे पटरी से उतर गए।
वरिष्ठ रेलवे अधिकारी तुरंत स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे ताकि मरम्मत कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए एक राहत ट्रेन को तुरंत भेजा गया।
हादसे के बाद कुछ यात्री रेल सेवाएं प्रभावित
रेलवे ने कहा कि विशाखापत्तनम और किरंदुल के बीच कुछ यात्री ट्रेनों को आंध्र के विजयनगरम और ओडिशा के रायगढ़ा के रास्ते भेजा गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए एक राहत ट्रेन को मौके पर भेजा गया है और वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी वहां काम की निगरानी के लिए मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद विशाखापत्तनम और किरंदुल के बीच कुछ यात्री ट्रेन को विजयनगरम और रायगढ़ा के रास्ते परिवर्तित मार्ग से रवाना किया गया।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…