जौनपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की बैठक संपन्न

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की बैठक संपन्न हुई”

जौनपुर 05 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करे और जीओ टैग फोटो अनिवार्य रूप से लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागाध्यक्ष स्वयं शिकायतकर्ता से वार्ता करे। सभी कार्यालयों में आई जी आर एस रजिस्टर बने और अधिकारी नियमित रूप से अवलोकन करें।

जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी तेज बहादुर सिंह से फोन पे वार्ता की जिस पर उन्होंने बताया कि उनका आवेदन मृतक दिखा कर रिजेक्ट कर दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समाज कल्याण अधिकारी और संबंधित एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्ट देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के द्वारा फोन पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा अपलोड की गई आख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही झटपट पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायतों के संबंध में निर्देश दिया कि जिन जिन एक्सईएन के स्तर पे सबसे अधिक पेंडेंसी है उन्हें प्रतिकूल प्रविष्ट दी जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, परियोजना निदेशक के के पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

खाकी की आड़ में रंगदारी: SIT ने 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 को किया गिरफ्तार

खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…

9 hours ago

रायबरेली में अखिलेश के ‘PDA रथ’ पर उमड़ी भीड़, 2027 का शंखनाद

मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…

9 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: चालक की लापरवाही से 9 यात्री मरे

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…

9 hours ago

भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य संगठन मंत्रियों की नई सूची जारी

भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…

9 hours ago

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

1 day ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

1 day ago