जौनपुर : प्रत्येक विधानसभा में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जायेगा

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के सम्बन्ध में बैठक संपन्न हुई”

जौनपुर 05 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में एडीपीआरओ अरविन्द प्रभाकर ने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा में पंचायत उत्सव भवन निर्माण कराये जाने के सम्बन्ध में  दिशा-निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश के ग्रामीण आबादी को उचित दर पर मांगलिक कार्यक्रम यथा विवाह, मुण्डन एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने वाली प्रत्येक विधानसभा में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जायेगा।

पंचायत उत्सव भवन के स्थापित होने से ग्रामीण आबादी को वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सुलभ एवं सस्ती दरों पर स्थान उपलब्ध हो पायेगा। यह योजना ग्राम पंचायतों के माध्यम से क्रियान्वित एवं संचालित की जायेगी।

प्रथम चरण में प्रदेश की 71 ग्रामीण विधान सभाओं में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। प्रत्येक पंचायत उत्सव भवन की अनुमानित लागत रु0 1.41 करोड आकलित की गयी है।

पंचायत उत्सव भवन के निर्माण हेतु स्थल का चयन एवं अनुश्रवण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित  समिति के द्वारा की जाएगी। समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अधिशासीअभियन्ता, लो०नि०वि०,अधिशासी अभियन्ता, विद्युत सदस्य और जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।

उन्होंने बताया कि अभी जनपद में 01 पंचायत उत्सव बनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि पंचायत उत्सव भवन हेतु स्थल चयन करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

38 minutes ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

52 minutes ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

1 hour ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

1 hour ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

1 day ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

1 day ago