“हिमाचल प्रदेश में 5 से 9 जुलाई के दौरान निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों, मध्य पहाड़ी और आसपास के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है”
शिमला 04 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
माैसम विभाग ने पहले तीन जिलों में 6 जुलाई के लिए रेड अलर्ट किया गया था। फिर 10 जिलों और अब फिर से संशोधित कर तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की अधिकतम तीव्रता 6 और 7 जुलाई को होगी।
6 जुलाई की दोपहर से 7 जुलाई की दोपहर तक निचले पहाड़ी/मैदानी इलाकों और आसपास के मध्य पहाड़ी इलाकों में बहुत भारी से बेहद भारी बारिश की भी संभावना है। वहीं राज्य में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक 280 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित थीं।
इसके अतिरिक्त 332 बिजली ट्रांसफार्मर व 784 जल आपूर्ति स्कीमें भी प्रभावित हैं। सबसे अधिक156 सड़कें मंडी जिले में ठप हैं। सिरमाैर 49, कुल्लू 36 व शिमला में 19 सड़कें प्रभावित हैं।
इन जिलों के लिए अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 4, 9 व 10 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि 5, 7 व 8 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान अगाहर में 71.4, घाघस 38.6, सराहन 36.5, शिमला 36.4, नगरोटा सूरियां 31.4, कंडाघाट 31.0, नेरी 29.5, करसोग 27.4, मुरारी देवी 24.4, कांगड़ा 22.7 व पालमपुर में 21.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
30 जून की रात को बरसी आफत से मंडी जिले में ही अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 55 लापता हैं। लापता लोगों की तलाश, राहत व बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें जुटी हैं। सराज घाटी की करीब 80 हजार आबादी सोमवार रात को आई भारी आपदा से जूझ रही है।
वहीं इस मानसून सीजन में 26 जून से 4 जुलाई तक प्रदेश में बादल फटने, बाढ़ व भूस्खलन से 69 लोगों की जान गई। 110 लोग घायल हुए हैं। विभिन्न विभागों को अब तक 49,582.21 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। सड़क हादसों में 26 लोगों की माैत हुई है।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…