जौनपुर गैस संकट: सावित्री HP गैस एजेंसी को कारण बताओ नोटिस
जौनपुर में गैस संकट पर प्रशासन सख्त: रात भर लाइन में लग रहे थे उपभोक्ता, ‘सावित्री HP गैस एजेंसी’ को कारण बताओ नोटिस; 1722 बुकिंग पेंडिंग”
जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
जनपद के सिरकोनी विकासखंड अंतर्गत परियांवा क्षेत्र में गहराए गैस संकट और उपभोक्ताओं की भारी परेशानी का जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है।
सोशल मीडिया पर “गैस संकट गहराया, सिलेंडर के लिए रात भर खड़े रहने को मजबूर ग्रामीण” शीर्षक से वायरल हुई खबर के बाद जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) संतोष विक्रम शाही ने त्वरित और सख्त एक्शन लिया है।
प्रशासनिक जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर परियांवा स्थित ‘मेसर्स सावित्री HP ग्रामीण गैस वितरक’ को कारण बताओ नोटिस (Show-Cause Notice) जारी किया गया है।
सोशल मीडिया की खबर से खुली पोल
सोशल मीडिया पर वायरल खबर में बताया गया था कि परियांवा गैस एजेंसी पर ग्रामीण उपभोक्ता चिलचिलाती धूप और रात के अंधेरे में लाइन लगाने को मजबूर हैं।
घंटों इंतजार के बावजूद कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। इस खबर का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने तत्काल HP गैस के विक्रय प्रबंधक (Sales Manager) से पूरी रिपोर्ट तलब की।
एजेंसी के संचालन में मिलीं भारी अनियमितताएं
जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने बताया कि HP गैस के विक्रय प्रबंधक से प्राप्त आख्या (रिपोर्ट) में एजेंसी के संचालन में घोर लापरवाही और अनियमितताएं उजागर हुई हैं:
स्टॉक में भारी अंतर: एजेंसी के प्रारंभिक स्टॉक और उपलब्ध स्टॉक के बीच बड़ा अंतर पाया गया है।
OTP और ऑनलाइन फीडिंग में खेल: जांच में स्पष्ट हुआ है कि सिलेंडर की डिलीवरी के उपरांत प्रतिदिन डीएससी (DSC) और ओटीपी (OTP) सिस्टम में अंकित करने का काम नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टॉक के आंकड़े आपस में मेल नहीं खा रहे हैं।
15 मई से नहीं उठाया गया कोई लोड, हजारों उपभोक्ता परेशान
प्रशासनिक जांच का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि एजेंसी द्वारा 15 मई के बाद से गैस का कोई भी नया लोड नहीं उठाया गया है।
इस घोर लापरवाही के चलते एजेंसी स्तर पर गैस सिलेंडर डिलीवरी की 1722 बुकिंग पेंडिंग (लंबित) पड़ी हुई हैं, जिसके कारण क्षेत्र में कृत्रिम गैस संकट पैदा हो गया है और उपभोक्ता दर-दर भटक रहे हैं।
DSO का अल्टीमेटम: स्पष्टीकरण दें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
इन सभी गंभीर बिंदुओं को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी ने सावित्री HP गैस एजेंसी को सख्त अल्टीमेटम दिया है।
एजेंसी संचालक को निर्देशित किया गया है कि वे 21 मई 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक सभी बिंदुओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।
यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है, तो गैस एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार बेहद कड़ी दंडात्मक कार्रवाई (लाइसेंस निलंबन/निरस्तीकरण) की जाएगी।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…