Jaunpur Election 2026: राजनैतिक दलों को सौंपी गई फाइनल वोटर लिस्ट, DM की हुई तारीफ
जौनपुर: राजनैतिक दलों को सौंपी गई फाइनल वोटर लिस्ट, DM की पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की नेताओं ने की सराहना
जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन ; वरुण यादव की रिपोर्ट
आगामी चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की दिशा में जौनपुर जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इस दौरान ‘विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026’ के तहत तैयार की गई जौनपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची (फाइनल वोटर लिस्ट) का आधिकारिक प्रकाशन किया गया और सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसकी प्रतियां (Copies) प्रदान की गईं।
8.5 लाख से ज्यादा वोटरों को दिया गया था नोटिस
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने राजनैतिक दलों को पुनरीक्षण अभियान की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी से 27 मार्च 2026 तक चली दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में छंटनी की गई।
आंकड़ों के मुताबिक, ‘नो मैपिंग’ (मिलान न कराने वाले) 2,89,452 मतदाताओं और ‘तार्किक विसंगतियों’ वाले 5,63,263 मतदाताओं को मिलाकर कुल 8,52,715 जेनरेटेड नोटिस जारी किए गए थे।
इनमें से 8,40,821 मतदाता सुनवाई के लिए उपस्थित हुए, जिसके बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया।
जिले में अब कुल 32,18,897 मतदाता
पूरी स्क्रूटनी के बाद 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम सूची में जौनपुर जिले में कुल 32,18,897 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें:
पुरुष मतदाता: 17,32,222
महिला मतदाता: 1,486,556
तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर): 119
9 विधानसभाओं का विवरण:
बदलापुर (364): 3,30,446
शाहगंज (365): 3,81,806
जौनपुर (366): 4,01,871
मल्हनी (367): 3,41,284
मुंगराबादशाहपुर (368): 3,49,094
मछलीशहर (369): 3,65,941
मड़ियाहूं (370): 3,13,529
जाफराबाद (371): 3,50,740
केराकत (372): 3,84,186
प्रशासन की पारदर्शिता की हुई तारीफ
बैठक के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रक्रिया में दिखाई गई पारदर्शिता के लिए जिला प्रशासन और DM डॉ. दिनेश चंद्र की जमकर सराहना की।
नेताओं ने कहा कि पुनरीक्षण के दौरान प्रशासन का पूरा सहयोग मिला और सभी शंकाओं का समय पर समाधान किया गया।
बैठक में राकेश मौर्य, संग्राम भारती, राकेश सिंह ‘डब्बू’, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा और नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…