जौनपुर : किसानों को नवीनतम पद्धति की दी जा रही जानकारी- जिला उद्यान अधिकारी

“जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि बागवानी, विशेषकर आम की खेती से जुड़े किसानों को लाभान्वित करने हेतु विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के अन्तर्गत किसान को नवीनतम बागवानी तकनीकों का उपयोग करने, आम के पौधों का स्वास्थ्य और विकास, सिंचाई और पोषण प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण उपायों का अनुपालन, किसानों द्वारा अपनाई जा रही उन्नत कृषि पद्धतियाँ आदि की जानकारी दी जाती है”

जौनपुर 03 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इसके साथ ही रोगग्रस्त पौधों की पहचान और उनकी रोकथाम हेतु सलाह, जैविक और रासायनिक कीटनाशकों/कवकनाशकों के उचित उपयोग पर मार्गदर्शन, आवश्यकतानुसार फील्ड प्रदर्शन और व्यावहारिक प्रशिक्षण, नवीनतम शोध के आधार पर रोगों के प्रबंधन की जानकारी हेतु विभागीय विशेषज्ञ किसानों को जानकारी देने के साथ ही प्रभावी समाधान प्रदान करते है। साथ ही समय-समय पर बागवानी से लाभान्वित आम के किसानों का सघन निरीक्षण किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान या किसानों द्वारा सूचित किए जाने पर, आम की फसलों में लगने वाले रोगों और कीटों की पहचान की जाती है। किसान दिवस में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत विभिन्न घटकों पर सब्सिडी, नवीनतम बागवानी तकनीकों का प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री की उपलब्धता, बागवानी उत्पादों के विपणन में सहायता, ड्रिप सिंचाई, शेड नेट, पॉलीहाउस आदि के लिए प्रोत्साहन के बारे में जानकारी दी जाती है।

किसान गोष्ठियों के माध्यम से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 का प्रचार-प्रसार किया जाता है।  किसान बन्धु विभागीय योजनाओं के जानकारी के लिए हेल्प-लाइन राजकुमार सिंह-8840121592, सत्यभान सिंह-7007284234 पर सम्पर्क कर सकतें है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.