जौनपुर : प्रख्यात यूट्यूबर मुरली वाले हौसला को कोबरा सांप ने काटा, निजी अस्पताल में इलाज जारी

“प्रख्यात यूट्यूबर मुरली वाले हौसला को सांप ने उस वक्त डस लिया जब ये उसका रेस्क्यू करने गए थे। हिम्मती हौसला को कोबरा ने काट लिया फिर भी इन्होंने उसे बाहर निकाला लेकिन अचानक तबियत बिगड़ी और निजी चिकित्सालय में इनका इलाज जारी है”

जौनपुर 03 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सांप बचाने की मुहिम छेड़ने वाले युवा मुरली वाले हौसला को रेस्क्यू के दौरान आज सुबह कोबरा सांप ने डंस लिया। जानकारी के अनुसार इनकी टीम को सूचना मिली कि खेत में एक सांप जाल में फंसकर तड़प रहा है।

हौसला जब वहां पहले और सांप को तड़पते देखा तो उसे जाल से निकालने का प्रयास किया तभी सांप ने इनको डस लिया। घटना सुबह के 9 बजकर 54 मिनट पर हुआ था। हालांकि इनके पास इंजेक्शन होता है लेकिन इन्होंने कहा कि जब तक चिकित्सक आएगा तब तक अस्पताल पहुंच जाएंगे।

अस्पताल जाने के लिए हौसला कार में बैठे लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुई और अचानक इनकी तबियत बिगड़ गई और इनकी आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। 35 मिनट का समय लगा और बाइक से इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

टीम के सदस्यों की माने तो इन्होंने सांप के काटने के बाद भी इन्होंने उसे काबू किया और फिर इनकी हालत गंभीर हो गया साथ के लोगों ने जहां सांप ने काटा था उसके छह इंच उपर कपड़ा बांधा था।मुरली हौसला जैसे ही अस्पताल पहुंचे इन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है।

इनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। चिकित्सक डॉक्टर बीएस उपाध्याय की माने तो जब सांप पकड़ने वाले इसका शिकार होकर गंभीर हो रहे हैं तो आम जनता को सचेत रहना चाहिए। जब भी ऐसी परिस्थिति आए बिना समय गंवाए घायल स्थान के  छह इंच उपर बांधकर अस्पताल ले जाना चाहिए और झाड़ फूंक से पूरी तरह से बचना चाहिए।

मुरली हौसला सांपों को पकड़ते हैं और उन्हें ले जाकर जंगल में छोड़ देते हैं। साथ ही जनता को बताते भी हैं कि सांप प्रकृति के लिए कितनो जरूरी हैं। इसके साथ ही सर्प दंश के अंधविश्वास से बचने का भी संदेश देते हैं।

इन्होंने पूरी टीम बना रखी है। जब भी इन्हें कोई सूचना देता है कि यहां पर सांप दिखा ये तुरंत अपनी टीम लेकर उसे पकड़ने पहुंच जाते हैं और लोगों को संदेश देते हैं कि इन्हें मारे नहीं। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.