जौनपुर – धर्म परिवर्तन करवाने के मामले में चार महिला समेत आठ गिरफ्तार

“मड़ियाहूं कस्बा के सदरगंज पश्चिमी मोहल्ले में छापेमारी कर पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाली चार महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है”

मड़ियाहूं 18 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

बजरंग दल के प्रखंड संयोजक अभय शर्मा ने पुलिस से शिकायत की थी कि नगर के सदरगंज पश्चिमी मोहल्ले में विनोद शिल्पकार के मकान में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

सूचना पर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और धर्म परिवर्तन करा रहे चुनार थाना क्षेत्र के नुआंव (छिलेहिया) निवासी संदीप सिंह सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से ईसाई धर्म की पुस्तक, दवाइयां, क्रॉस चिह्न आदि बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि कुछ लोग गरीब बस्तियों में लोगों की बीमारी ठीक करने व चमत्कार का झांसा देकर ईसाई धर्म परिवर्तन करा रहे थे। पुलिस चार महिलाओं सहित आठ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

विश्व हिंदू परिषद के अभिषेक त्रिपाठी व विनोद जायसवाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि ईसाई मिशनरियां सक्रिय हैं। गरीब दलित परिवारों को बहला फुसलाकर उन्हें लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मौके से धर्म परिवर्तन करवा रहीं 4 महिला सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से क्रॉस चिह्न, बाइबल व दवाईयां बरामद की गईं। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान बजरंग दल के टीपू सेठ, सिद्धार्थ मौर्य, मनीष मिश्रा, रोहन चौरसिया आदि मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

20 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

20 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

20 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago