“दिल्ली में हवा जहरीली होती जा रही है, बढ़ते प्रदूषण के बीच ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। प्रदूषण को देखते हुए राजधानी दिल्ली में 12वीं क्लास को छोड़कर अन्य सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है”
दिल्ली 18 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री आतिशी ने आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि सोमवार से GRAP-4 लागू होने के साथ ही कक्षा 12वीं के अलावा सभी छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस बंद होंगी। अगले आदेश तक सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस चलेंगी।
दिल्ली की कक्षा IX और कक्षा XI तक के सभी छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं 18.11.2024 (सोमवार) से अगले आदेश तक बंद कर दी जाएंगी। स्कूलों के प्रमुखों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे इन कक्षाओं के छात्रों के लिए अगली तारीख तक ऑनलाइन मोड में कक्षाएं सुनिश्चित करें
बता दें कि दिल्ली में रविवार को एक्यूआई 500 तक पहुंच गया है और यह वायु प्रदूषण का अधिकतम स्तर कहा जा सकता है। इसे देखते हुए सोमवार से ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू करने का ऐलान किया गया है। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया।
हालांकि बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूलों को खोला गया है। इसके अलावा अन्य सभी क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी। ग्रैप-4 में सरकारों को कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की भी सिफारिश की गई है।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…