जौनपुर : डीएलआरसी पटल संबंधित बैठक हुई
“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में डीएलआरसी पटल से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”
जौनपुर 11 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा विभागों द्वारा मांगी गई भूमि संबंधित सूचना, वृक्षारोपण हेतु निर्धारित कार्य योजना तथा वृक्षारोपण हेतु वृक्षों की मांग पत्र के संबंध में, सीमा स्तंभों के निर्माण पुनर्निर्माण भुगतान की कार्यवाही तथा स्वामित्व योजना आदि की समीक्षा की गयी।
साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।











