जौनपुर : जिला स्तरीय सतर्कता समिति की हुई बैठक

“जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी”

जौनपुर 22 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागीय महत्वपूर्ण बिन्दुओं यथा- प्रचलित राशनकार्डो में आधार सीडिंग की प्रगति, पात्रता सूची में सम्मिलित नये लाभार्थियो की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत माह-जुलाई, 2022 से सितम्बर, 2022 तक खाद्यान्न वितरण की स्थिति, विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यो की स्थिति, निलम्बित/रिक्त दुकानों की स्थिति, आई०जी०आर०एस०/जनसूचना की स्थिति, सिंगल स्टेज डिलीवरी के क्रियान्वयन की स्थिति, प्रधानमन्त्री योजनान्तर्गत आवास से आच्छादित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन व सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया।
आई०सी०डी०एस० खाद्यान्न वितरण की स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की गयी, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शासनादेश में निहित प्राविधानों के अनुसार ही आई०सी०डी०एस० खाद्यान्न का वितरण कराना सुनिश्चित करें, जिसके सम्बन्ध में जिला पूर्ति अधिकारी को इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिये गये हैं।
पूर्व से लम्बित आई०सी०डी०एस० व एम०डी०एम० खाद्यान्न परिवहन लागत व प्रोत्साहन राशि निर्गत कराये जाने के सम्बन्ध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी को इस निर्देश दिया गया।
सभी 70 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। सिंगल स्टेज परिवहन अन्तर्गत सभी ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक विकास खण्ड हेतु कम से कम 02 छोटे वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
जनपद के बाहर निवासित राशनकार्डधारकों/लाभार्थियों की गहन समीक्षा कराये जाने एवं सभी के शत-प्रतिशत ई०के०वाई०सी० कराने के सम्बन्ध में निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि समस्त क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक व अधिकारीगण निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप में निरीक्षण/प्रवर्तन की कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये उक्त निर्देशों के अनुपालन को क्रियान्वित कराये जाने के सम्बन्ध में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा आश्वस्त किये जाने के उपरान्त उक्त बैठक समाप्त किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), मुख्यचिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, गैस कम्पनियों के क्षेत्रीय प्रबन्धक, उचित दर विक्रेता संघ के पदाधिकारी, सिंगल स्टेज परिवहन ठेकेदार/प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित रहे।
Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

8 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

13 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

13 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

13 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

14 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

14 hours ago