जौनपुर : दिव्यांगता अभिशाप नहीं, हर क्षेत्र में “सक्षम” संस्था बना रही है उनको आत्मनिर्भर – डॉ. उत्तम गुप्ता
“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन “सक्षम” जो दिव्यांगों के उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है, इस राष्ट्रीय संगठन का 23 जून 2025 दिन सोमवार को स्थापना दिवस काशी में मनाया गया”
जौनपुर 26 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के दिव्यांग कल्याण मंत्री माननीय श्री नरेंद्र कश्यप उपस्थित रहे साथ ही साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय दिव्यांगजन संगठन सक्षम के राष्ट्रीय सह महासचिव माननीय श्री अवय गुप्ता जी उपस्थित रहे।
अनेक विशिष्ट एवं सम्मानित जन की उपस्थिति में यह कार्यक्रम काशी प्रांत के सचिव घनश्याम पांडे के संयोजन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। गौरतलब है कि सक्षम पिछले 17 सालों से दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाने की ओर अग्रसर है यह संगठन 21 प्रकार के दिव्यांगों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर काशी प्रांत के सभी जिलों के पदाधिकारी एवं वहां के दिव्यांग जन उपस्थित रहे, अनेक दिव्यांगों और दिव्यांगजन के हित में कार्य करने वाली संस्थाओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया।
जौनपुर सक्षम टोली की ओर से जौनपुर सक्षम के अध्यक्ष डॉक्टर उत्तम गुप्ता अपने सभी पदाधिकारी के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे जिसमें सचिव कर्मवीर सिंह कोषाध्यक्ष नवीन मिश्रा, महिला प्रमुख उर्वशी सिंह, सह महिला प्रमुख बिट्टू किन्नर और आराधना श्रीवास्तव, महिला सचिव राखी सिंह, युवा प्रमुख विक्रांत जायसवाल, अमित निगमआदि लोग सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर जौनपुर के दिव्यांग राहुल पाठक जो की जौनपुर के एक प्रतिष्ठित भजन गायक हैं उन्हें सम्मानित किया गया एवं A I बेस्ड चश्मा दिया गया और इन्हें जौनपुर सक्षम के कला प्रकोष्ठ का प्रमुख भी बनाया गया।
इसके अलावा जौनपुर के कुछ प्रमुख दिव्यांग हित में कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया जिनके नाम है अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट उर्वशी सिंह, सखी वेलफेयर ट्रस्ट,प्रीति गुप्ता असहाय सेवा समिति फाउंडेशन रवि चौबे, आजाद नेचर ऑफ़ फ्रीडम पवन एवं गौरव सोनी, रचना विशेष दिव्यांग स्कूल नसीम खान, हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल प्रमोद सैनी, हरिप्रभा वैलनेस ट्रस्ट सुधाकर दुबे कार्यक्रम में गायक राहुल पाठक ने अपने सुंदर गीतों को सुना कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिव्यांग कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दिव्यांगों के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में बताया एवं यह विश्वास दिलाया कि सरकार दिव्यांगजन के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सह महासचिव अवय गुप्ता ने कहा कि सक्षम का उद्देश्य केवल दिव्यांगजन को सहयोग देना नहीं है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाना है उनके भीतर प्रतिभा का विकास कर उन्हें रोजगार दिलाना है











