“डिब्रूगढ़ में सेना में तैनात सिकरारा निवासी नायब सूबेदार सौरभ यादव का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा तब उनके अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ा। सेना के जवानों ने मातमी धुन के बीच गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया और सभी ने नम आंखों ने उन्हें विदाई दी”
जौनपुर/सिकरारा 17 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
सिकरारा क्षेत्र के ईटहवां गांव निवासी सेना के जवान सौरभ यादव का पार्थिव शरीर बुधवार को अरुणांचल प्रदेश से सेना के जवानों ने हवाई जहाज से बाबतपुर एयरपोर्ट ले आए। जहां से फूलों से सजे एम्बुलेन्स वाहन उनके पैतृक गांव लाया गया। फौजी का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही धरती के लाल का अंतिम दर्शन करने बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं युवा पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
लोगो ने नम आंखों से विदाई देते हुए भारत माता की जय,जब तक सूरज चांद रहेगा सौरभ तेरा नाम रहेगा, के जयकारे से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। बता दें कि लालबहादुर यादव के छोटे पुत्र सौरभ यादव अरुणांचल प्रदेश में सेना में तैनात था,रविवार को अचानक हृदयाघात से उनकी मौत हो गई थी।
सेना के अधिकारियों की देखरेख में उनका शव फ्लाइट से मंगलवार शाम को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट लाया गया। उसके बाद गांव पहुंचा तो शव को देख पिता लाल बहादुर, माता सुशीला के करूण क्रंदन से सभी का सब्र टूट गया । उन सभी की आंखे नम हो गई।
यहां सेना के जवानों के साथ ही जिले के सेवानिवृत्त सेना संगठन के फौजियों व प्रशासन की तरफ से एसडीएम सदर संतबीर सिंह,सीओ सदर ने शहीद सौरभ यादव के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
'अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन, जातिगत दीवारें तोड़ पेश…
एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…
रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…
युवाओं के लिए शानदार मौका: 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक…
भोपाल में शिक्षा मंत्रालय की अहम कार्यशाला: NMMSS छात्रवृत्ति के सत्यापन पर जोर, मेधावी छात्रों…
धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन: AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल…