जौनपुर : फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

“सिकरारा थाना क्षेत्र के बढ़ौली नोनियान गांव में मंगलवार सुबह सीमेंट शेड के बडेर से महिला का शव लटकता हुआ मिला। घटना के समय उसके सास ससुर शादी में गए थे। पति एक सप्ताह से ससुराल में रहकर राज मिस्त्री का काम कर रहा था। घर पर वह जेठानी की बिटिया के साथ थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर छानबीन में जुटी हुई है”

जौनपुर 23 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे बढ़ौली नोनियान गांव निवासी प्रियंका चौहान (22) पत्नी शशिकांत चौहान अपने सीमेंट शेड की बड़ेर में फंदे से लटकते मिली। घटना का पता तब चली जेठ की बिटिया गुड़िया कमरे में पहुंची। वह वहां का नजारा देख चीखते हुए बाहर भागी। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कार्रवाई में जुट गए। पति शशिकांत एक सप्ताह से आजमगढ़ के लालगंज स्थित ससुराल में रह रहा था। वह वहां राज मिस्त्री का काम करता था। महिला के ससुर राजेंद्र चौहान अपनी पत्नी और गुड़िया की मां के साथ सोमवार को मड़ियाहूं में रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। सूचना पाकर वे सभी गांव पहुंचे।

महिला के मायके से पिता मिश्री लाल चौहान व पति शशिकांत के साथ और परिजन भी मौके पर पहुंचे। आस-पास यह भी खुसफुसाहट हो रही थी कि घटना स्थल पर कुछ ऐसे दृश्य मिले जिससे मामला संदेहजनक लग रहा था।

महिला जिस जगह से लटकी थी वह अधिक ऊंचाई पर नहीं थी। दोनों हाथ एक कपड़े से बंधे थे। जहां वह झूली थी उसके पैर के नीचे से जमीन खोदी गई थी, मौके पर वहां फावड़ा भी रखा था। मायके वालों ने किसी पर तरह का इल्जाम नहीं लगाया है।

पुलिस ने मृतका के पति शशिकांत की सूचना पर शव काे लिखा पढ़ी के बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से ही सही स्थिति की जानकारी हो सकेगी।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

10 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

11 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

16 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

16 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

16 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

18 hours ago