जौनपुर : शहीद जिलाजीत की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दी गई श्रद्धांजलि

“मंगलवार को सिरकोनी विकास खंड के इजरी गांव की धरती मंगलवार को शौर्य, बलिदान और देशभक्ति के रंग में रंग गई। कश्मीर के उरी सेक्टर में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अमर शहीद बने वीर जिलाजीत यादव की पुण्यतिथि पर हजारों की संख्या में लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे”

जौनपुर / सिरकोनी 13 / 08 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

सुबह से ही इजरी स्थित शहीद स्मृति पार्क में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सैनिकों की टुकड़ी ने परेड कर और सैनिक सम्मान के साथ शौर्यवीर जिलाजीत को सलामी दी। गगनभेदी “भारत माता की जय” और “वीर शहीद अमर रहें” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

मां की ममता, पत्नी का संकल्प और बेटे की मासूमियत ने नम की आंखें

जब वृद्ध मां उर्मिला यादव, पत्नी पूनम यादव और मासूम पुत्र जीवांश ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए, तो पूरा माहौल भावुक हो उठा। महज सात वर्ष का जीवांश जब कांपते हाथों से पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रो पड़ा, तो उपस्थित जनसमूह की आंखें भर आईं।

जिलाजीत यादव का बलिदान न केवल इजरी गांव बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का प्रतीक है। उनकी शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों को मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पित करने की प्रेरणा देती रहेगी।

गौरतलब हो कि  12 अगस्त को पुलवामा में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद जिलजीत यादव इजरी धौरहरा सिरकोनी जलालपुर जौनपुर के वीर सपूत ने अपने जीवन के आहुति दे दी थी। 

सरस्वती निकेतन इण्टर कालेज के छात्र व सिरकोनी के लाल अमर शहीद जिलाजीत यादव जी के शहादत दिवस पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। 

समारोह में सपा जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य, पूर्व विधायक श्री लालबहादुर यादव, पूर्व चेयरमैन श्री राजबहादुर यादव, राकेश यादव, श्री रत्नाकर चौबे, डा. आलोक त्रिपाठी, श्री रामचन्द्र सिंह, श्री अजय सिंह प्रधान, श्री अशोक यादव प्रधान, श्री दयाराम यादव, श्री दिनेश फौजी, श्री कमलेश, श्री हवलदार, श्री उमा शंकर फौजी, श्री शिवसंत यादव, सुनील यादव सहित क्षेत्र के तमाम महिला पुरुष ने श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

कार्यक्रम का आयोजन जगदीश नारायण राय विधायक जफराबाद , नन्दलाल यादव प्रबन्धक सरस्वती निकेतन इण्टर कालेज सिरकोनी, अशोक यादव प्रधान, अंद्रेश यादव, राकेश यादव, विजय शंकर (फोटू) के नेतृत्व में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का संचालन डा.बृजेश यदुवंशी जी तथा समापन व आभार प्रकट नन्दलाल यादव (प्रबन्धक) जी ने किया ।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

5 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

6 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

10 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

11 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

11 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

13 hours ago