जौनपुर – मंगेश यादव एनकाउंटर में पांच के खिलाफ वाद दर्ज

“बक्सा थाना क्षेत्र के चर्चित मंगेश यादव एनकाउंटर प्रकरण में मंगेश की मां शीला ने पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, एसटीएफ प्रभारी डीके शाही और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या व हत्या का षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वाद दर्ज करते हुए 11 अक्तूबर की तिथि नियत करते हुए थानाध्यक्ष बक्सा से रिपोर्ट तलब की है”

जौनपुर 02 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

बक्सा थानाक्षेत्र के अगरौरा गांव निवासी शीला देवी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, एसटीएफ प्रभारी डीके शाही, कोतवाल सुल्तानपुर, बक्सा पुलिस और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या व हत्या के षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया।

उन्होंने कहा कि गत दो सितंबर की रात दो बजे उसके दरवाजे पर चार-पांच पुलिसकर्मी आए और उसके लड़के मंगेश को जगाकर ले जाने लगे। पूछने पर कहा कि पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। छोड़ देंगे।

पुनः तीन और चार सितंबर को बक्सा पुलिस ने रात में घर पर आकर वीडियो बनाते हुए कहलवाया कि तुम्हारा लड़का दो-तीन माह से घर पर नहीं है।

पांच सितंबर को पुलिस आई और कही कि सुल्तानपुर पोस्टमार्टम हाउस जाकर अपने लड़के मंगेश की लाश लेकर आओ। इस पर वादिनी अवाक रह गई और रोने लगी। गांव के बहुत से लोग आ गए।

सुल्तानपुर जाकर मृत शरीर को पोस्टमार्टम हाउस से लाया गया। साथ में पुलिस भी आई। पुलिस ने उसके लड़के को घर से ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी।

मंगेश की फर्जी मुठभेड़ दिखाकर गुड वर्क दिखाने में पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ प्रभारी आदि ने हत्या की। 15 दिन बाद भी आज तक लड़के की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी गई।

कहा गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से एसपी ने मना किया है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। न तो एनकाउंटर करने वाले अधिकारियों को उनके पद से हटाया गया न निलंबित किया गया। साक्ष्य को प्रभावित करने की आशंका बनी हुई है।

मामले की जांच जरूरी है। उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवादी ने मजबूर होकर कोर्ट में वाद दाखिल किया। कोर्ट ने वाद दर्ज करते हुए थाना बक्सा से 11 अक्टूबर तक रिपोर्ट तलब की है।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी के 25 साल: राजीव गौबा के लेख में ‘इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति’ का जिक्र

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल: राजीव गौबा के लेख में 'इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति'…

1 hour ago

केविन पीटरसन ने की भारत की तारीफ, PM मोदी ने शेयर किया खास लेख

केविन पीटरसन ने की 'नए भारत' की तारीफ: खेल, तकनीक और वन्यजीव संरक्षण में दबदबे…

2 hours ago

लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने किया 12वें BRICS संसदीय फोरम का उद्घाटन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया 12वें BRICS संसदीय फोरम-2026 का उद्घाटन: ग्लोबल साउथ की…

2 hours ago

वाल्मीकि जयंती: CM योगी ने लिखी ‘पाती’, समरसता का दिया संदेश

वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की 'पाती': रामराज्य और समरसता का दिया संदेश, वंचितों के…

8 hours ago

खरगे का PM मोदी पर विवादित टिप्पणी; देशभर में BJP का प्रदर्शन

मल्लिकार्जुन खरगे के 'बाप' वाले बयान पर मचा सियासी घमासान: PM मोदी पर टिप्पणी के…

8 hours ago

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को दी 150 करोड़ की सौगात

पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 150 करोड़ की सौगात: पूर्वांचल के पहले 'अरविंद मिल्स'…

1 day ago