जौनपुर : यात्रियों से भरी बस पलटी, पांच की मौत 15 घायल

“जाैनपुर में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई। 45 यात्रियों को लेकर बस शिवगुलामगंज हाईवे पर पहुंची, तभी डिवाइडर से टकरा गई। दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का उपचार जारी है”

जौनपुर/बक्शा 30 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज हाईवे पर हिम्मत बस सर्विस की प्राइवेट बस जौनपुर जा रही थी। डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

जानकरी के अनुसार, हादसा सुबह 8.40 बजे हुआ। बस जौनपुर शहर की तरफ जा रही थी। अपनी लेन से दूसरी पटरी पर जाते समय हादसा हुआ। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने थाने की पुलिस और गांव वालों की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया।

हादसे में पांच यात्रियों, जिसमें दो पुरुष और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं, वहीं पांच की हालत गंभीर है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर डाॅ. कौस्तुभ कुमार, एडिशनल एसपी ग्रामीण तपिश कुमार सिंह, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। बस में 45 यात्री सवार थे। पांच की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया।

सीएम ने जताई संवेदना, अफसरों को निर्देश</span

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जौनपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.