जौनपुर : श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत

“जौनपुर में 50 श्रद्धालुओं से भरी बस पीछे से ट्रेलर में घुस गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मरने वाले सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। वे रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए थे। वहां से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे”

जौनपुर 15 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पुलिस अधीक्षक  डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया- बस के आगे ट्रेलर चल रहा था। ओवरटेक के दौरान ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस ट्रेलर से जा भिड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भयानक था कि आगे का केबिन तक पिचक गया।

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर जाम रहा, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया। हादसा वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास हुआ।

घायल यात्री दिलीप दास ने बताया- बताया कि हम 50 लोगों का एक ग्रुप 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकला था। हम सभी लोगों ने पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन, अयोध्या और फिर काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे थे।

रविवार सुबह वृंदावन से अयोध्या धाम पहुंचे थे। हमने रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमा। फिर रात 11 बजे खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। रात ज्यादा हो गई थी, इसलिए सभी लोग बस में सो गए थे।

दिलीप दास ने बताया- अयोध्या से निकलने के बाद 3 बजे अचानक बस किसी गाड़ी से टकरा गई। मैं पीछे बैठा था, इसलिए उसे केवल हल्की चोटें आईं। जब मैं बस से उतरा तो देखा कि ड्राइवर का केबिन पूरी तरह पिचक गया था।

ड्राइवर की केबिन में दबकर मौत हो गई थी। बस बाईं ओर से ट्रेलर से बुरी तरह टकराई। हमारे गांव का एक साथी बस की खिड़की से आधा बाहर लटक रहा था। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल ले गई। बस में सवार आशा भावल (38), रेखा बर्निक (40), गुलाब (35) और ड्राइवर दीपक (40) की मौत हो गई।

हादसे में मरने वाली आशा भावल (38) के पति उपन ने बताया- हम लोग अमरकंटक, मैहर, चित्रकूट, वृंदावन, अयोध्या और बनारस दर्शन के लिए 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकले थे।

कल रात हम काशी के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में अचानक बस किसी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऊपर की सीट पर सो रहे यात्री नीचे गिर पड़े। ऊपर रखा सामान मेरे ऊपर आ गिरा।

किसी तरह सामान हटाकर मैं उठा और अपनी पत्नी को ढूंढने लगा। मैंने देखा कि वह बस की खिड़की और सीट के बीच बुरी तरह फंसी हुई थी। उसकी हालत देखकर मैं घबरा गया। वह सिर से पांव तक खून से लथपथ थी।

मैंने किसी तरह उसे खींचकर बाहर निकाला। मेरे दो बच्चे हैं और बेटी की शादी होने वाली है। मैं अपने बच्चों को क्या जवाब दूंगा? इतना कहते-कहते वह रो पड़ा।

डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि हादसा सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ, जब छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया।

चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है। बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बाकी यात्रियों को सुरक्षित पुलिस लाइन में ठहराया गया और जौनपुर प्रशासन की ओर से नई बस की व्यवस्था कर उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा है।

डीएम ने कहा कि फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हैं, प्राथमिक जानकारी के अनुसार साइड लगने से दुर्घटना हुई। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

18 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

18 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

19 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

19 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago