जौनपुर : पिछड़े, दलित, शोषित, वंचित समाज को शिक्षा से दूर करने की साजिश कर रही है भाजपा सरकार – आरिफ हबीब

“समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के ज़िला महासचिव आरिफ हबीब की उपस्थिति में समाजवादी मजदूर सभा एवं समाजवादी महिला सभा के सयुक्त तत्वाधान में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के विरोध में आज 11 बजे दिन में ज़िला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में सरकार के शिक्षा विरोधी फैसले के खिलाफ धरना दिया गया”

जौनपुर 22 / 07 / 2025 जिला संवाददाता अब्दुल हई की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने कहा कि सरकार पिछड़ा, दलित, शोषित, वंचित समाज के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है वहीं पिछड़े दलित समाज के आरक्षण को भी समाप्त करना चाहती है।

समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के तानाशाह रवैया क़े चलते किसानों एवं मजदूरों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। जब से भाजपा सरकार में आई हैं तब से पढ़ाई बंद कराई हैं।

अगर यूपी सरकार के पास सरकारी विद्यालयों को संचालित करने हेतु पर्याप्त बजट नहीं हैं तो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में 50 फीसदी की कटौती करके बजट की पूर्ति कर सकती हैं। सरकार की प्राथमिकता पाठशाला होनी चाहिए न कि मधुशाला।

समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्षा शर्मीला रमेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकारी विद्यालयों के बंद होने से हजारों रसोइयों को रोजगार से वंचित होना पड़ रहा हैं। ऐसे में पिछड़े, दलित समाज का हक अधिकार छीना जा रहा है, ऐसे में समाजवादी पार्टी सरकार के फैसले का विरोध करती है।

इस अवसर पर धरना एवं ज्ञापन देने वालों में आनंद पांडे, उषा जायसवाल, अमरेंद्र यादव, साहब लाल गौतम, शर्मीला रमेश यादव, मनोज शर्मा, मालती निषाद, ऋषि यादव, आर बी यादव, तारा त्रिपाठी, सीमा खान, सीमा यादव, शशिकला कन्नौजिया, सुधा गौतम, संगीता प्रजापति, प्रदीप यादव सोनी सेठ इत्यादि लोग मौजूद रहें।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

24 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

1 day ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

1 day ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

1 day ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago