जौनपुर / बदलापुर : अस्थाई गो-आश्रय स्थल शाहपुर का औचक निरीक्षण

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा बदलापुर में अस्थाई गो-आश्रय स्थल शाहपुर, का औचक निरीक्षण किया गया”
 
इस दौरान जिलाधिकारी ने गो-आश्रय स्थल में गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, पेयजल की उपलब्धता आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने गोवंशों को गुड़, केला और हरा चारा भी खिलाया।
 
जिलाधिकारी ने गो-सेवकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने गौशाला में दान द्वारा संग्रहित पर्याप्त भूसा की उपलब्धता पर भूसा दान महादान में भूसा दानकर सहयोग करने वाले गो-सेवक प्रेमियों का आभार भी व्यक्त किया।
 
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने बदलापुर विकास खण्ड में स्थित मुधवन वाटिका का भी अवलोकन किया, जहॉ गत वर्ष लगभग 1000 वृक्ष लगाये गये थे। पाया गया कि लगभग सभी वृक्ष जीवित है, जिसपर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, और लेखपाल को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और कहा कि पौधरोपण एक पुनीत कार्य है।
 
यह हम सब के लिए उपयोगी है, वृक्ष हमे आक्सीजन प्रदान करते है। उन्होंने सभी से अपील किया कि आइए हम सब पौध रोपण कर अपनी इस धरा को हरा-भरा बनाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बदलापुर, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.