“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर का औचक निरीक्षण किया गया”
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण, पैथोलॉजी कक्ष आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद करते हुए पूछा कि अस्पताल में बाहर की दवा लिखी जाती है कि नहीं, जिस पर मरीजों के द्वारा बताया गया कि बाहर की दवा नहीं लिखी जाती है।
पैथोलॉजी कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि आज अभी तक कुल 155 जांच की गई है। उन्होंने मरीजों से अस्पताल के द्वारा प्रदान कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि बाहर की दवा न लिखी जाए। अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए तथा चिकित्सक समय से अस्पताल में उपस्थित रहे।इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा0 संजय दुबे, फार्मासिस्ट लकी शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।
जौनपुर: BSA समीर ने की बेसिक शिक्षा विभाग की अहम समीक्षा बैठक, 'निपुण भारत' और…
जौनपुर: त्योहारों पर मिलावटखोरों के खिलाफ FSDA का बड़ा एक्शन, Blinkit स्टोर समेत कई प्रतिष्ठानों…
केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा मंजूर: राज्यसभा भी छोड़ेंगे, 2029 चुनाव के लिए…
प्रयागराज: अतीक अहमद के गढ़ 'कसारी-मसारी' का नाम हुआ 'कृष्णपुरी'; CM योगी बोले- 'माफियागीरी की…
विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग का बड़ा कदम: UP समेत 17 राज्यों में मतदाता…
दिल्ली: CJP और AAP के प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, 16-17 अक्तूबर को बंद रहेगा कनॉट…