जौनपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया वाहनों की चेकिंग करती ARTO प्रवर्तन की टीम

जौनपुर : मॉडिफाइड साइलेंसर पर ARTO का एक्शन, 6 वाहनों का चालान

जौनपुर: बुलेट के ‘पटाखा’ साइलेंसर पर ARTO का एक्शन, 6 वाहनों का कटा चालान, मैकेनिकों के गैराज पर भी छापेमारी”

जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट 

बुलेट या अन्य दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड (तेज आवाज वाले) साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और सड़कों पर दहशत का माहौल बनाने वालों के खिलाफ जौनपुर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है।

 

गुरुवार (30 जुलाई 2026) को जनपद में मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त दोपहिया वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

इस दौरान न केवल वाहनों के चालान काटे गए, बल्कि ऐसा साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिकों के गैराज पर भी औचक निरीक्षण किया गया।

प्रमुख चौराहों पर चला चेकिंग अभियान

ARTO (प्रवर्तन) के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर यह सघन अभियान चलाया।

  • चेकिंग स्थल: यह कार्रवाई मुख्य रूप से सिपाह चौराहा, जेसिस चौराहा, रोडवेज तिराहा और मछलीशहर पड़ाव सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर की गई।

  • क्या हुई कार्रवाई: टीम ने जांच के दौरान कुल 06 ऐसे दोपहिया वाहनों का चालान किया, जिनमें कंपनी द्वारा दिए गए साइलेंसर को हटाकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। इसके अलावा, मौके पर ही 02 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए भी गए।

3 मोटर साइकिल गैराज पर भी हुई छापेमारी

प्रशासन अब केवल वाहन मालिकों पर ही नहीं, बल्कि गैर-कानूनी तरीके से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिकों पर भी नकेल कस रहा है।

इसी क्रम में अभियान के दौरान जनपद के 03 मोटर साइकिल गैराजों का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया गया और उन्हें सख्त हिदायत दी गई।

ARTO की अपील: “कदापि न करें मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग”

इस कार्रवाई के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने आम जनता और युवाओं से विशेष अपील की।

उन्होंने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है और इससे ध्वनि प्रदूषण होता है। वाहन चालक इसका प्रयोग कदापि न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस चेकिंग अभियान की टीम में ARTO के साथ यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार एवं प्रवर्तन सिपाही भी मुस्तैदी से मौजूद रहे।