जौनपुर : माटीकला कौशल विकास योजना अन्तर्गत 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु करे आवेदन

“जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला का कार्य करने वाले कारीगरों को माटीकला कौशल विकास योजना अन्तर्गत 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र आहोपट्टी आजमगढ़ के माध्यम से दी जायेगी”

जौनपुर 03 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

माटीकला कौशल विकास योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन  upmatikalaboard.in  पर किया जा सकता है। आवेदन की अन्तिम तिथि 25 जून 2025 है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में माटीकला की कलात्मक शौन्दर्य परक सजावटी गृह उपयोगी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। आवेदन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर जौनपुर में किया जायेंगा।

उक्त योजना में इच्छुक कारीगर/अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, राशनकार्ड, बैंक पासबुक, समस्त प्रपत्रों सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर जौनपुर में जमा कर सकते है। विशेष जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 7905349119 पर सम्पर्क किया जा सकता है।